Showing posts with label Poem on IT. Show all posts
Showing posts with label Poem on IT. Show all posts

Saturday, 5 September 2015

256^3 Shades of Colour


अभी अभी मेरे दिल में ये ख्याल आया है,
रंगों का 256 का क्यूब किसने बनाया  है |

कपड़े का रंग धूप मे जो फेड होता है ,
R G B  के संगम का कोई शेड होता है |

अगर ना देखे जीवन में आपने इतने रंग ,
मतलब शॉपिंग नहीं की कभी अपनी बीवी संग ||

हर पति का कड़वा अनुभव मैं बतलता हूँ ,
256 का क्यूब , इतने रंग दिखलता हूँ |

बीवी को एक सूट पीस तोहफे में दे दीजिए ,
एक और रविवार उसकी मर्ज़ी का जी लीजिए ||

तेरा जीवन कुछ नहीं, है पत्थर का सिलबट्टा,
ढूँढ उसके साथ सूट की मॅचिंग का दुपट्टा ||

घंटों बैठ मॅचिंग स्टोर में ये संभव हो पाएगा ,
एक ही रंग के 256 शेड का अनुभव हो जाएगा |

पिंक का भी एक शेड होता है बेबी पिंक ,
ब्लू का होता हार्पीक ब्लू, या पेन की ब्लू इंक ||

Compilation Error का लाल ,स्क्रीन पे जो दिखता है ,
R G B  का एक शेड है, बाजार में बहुत बिकता है ||

ना भरे मन तो बीवी को बोलिए ,
मॅचिंग को छोड़ , Contrast में टटोलिए ||

फिर भी कमी लग रही हो रंगो की अगर ,
भटक हर दुकान पे, हर गली, हर डगर ||

कुर्बान कर दीजिए पूरे हफ्ते की दिहाड़ी ,
तोहफे में दीजिए बीवी को एक साड़ी ||

ब्लाउस पेटिकोट की मॅचिंग की खोज जो रुक जाए ,
दुकानदार के धैर्य के सजदे में ये सर झुक जाए ||

इतनी अदायें ना देखी होंगी तुमने बेबी डॉल में,
जितने रंग देख लोगे तुम साड़ी के फॉल में ||

अंत में कवि का दर्द , कविता का सार
256 का क्यूब , इतने रंग जो कुदरत ने बनाए हैं,
असल जीवन में देखने के उपाय मैने बताए हैं ||
इन रंगो के आसानी से अगर दर्शन हो जाते ,
इनके आरक्षण को भी भैया अनशन हो जाते ||


256 का क्यूब का यहाँ मतलब है
256 * 256 * 256

RGB – Red , Green , Blue

Monday, 9 March 2015

मोहर पासपोर्ट पे


Dollar का sign देखूँ पर्स के हर नोट पे ,
मोहर  क्यूँ नहीं  लगवा देते मेरे पासपोर्ट  पे ||

करता हूँ अब Shopping सिर्फ़ Heavy Discount में ,
Salary  ने दम तोड़ दिया है Salary Account में ||

कैसे Coder की जिंदगी इतनी झुंझारू हो जाती है ,
तब भी Coding कर लेता है जब Over दारू हो जाती है ||

पत्थर पिघले , Glaciar  पिघले , कब पिघल रहे हो तुम ,
हर कोई पूछता है मुझसे "कब उड़ रहे हो तुम"

बुकिंग करवा दो Visa Interview Slot पे ,
मोहर क्यूँ नहीं  लगवा देते मेरे पासपोर्ट  पे ||

Dollar में  कमाऊं , Salary Hike हो जाए ,
Terminal 3 से Status डालूं , 100 Like हो जाए ||

वो कहते हैं ,
इतनी ग़लतियाँ करेगा तो ऑनसाइट पे क्या करेगा |
मैने कहा - Developer  ग़लती नहीं करेगा तो Tester क्या करेगा ||

Visa apply का mail आ गया , हर कोई निमंत्रण में हैं,
हालात तनाव पूर्णा किंतु नियंत्रण में हैं ||

कब तक काम करूँगा मशीन लेके Remote  पे ,
मोहर  क्यूँ  नहीं  लगवा देते मेरे पासपोर्ट  पे ||

ना जाने किन कर्मों की सज़ा पा रहा हूँ ,
Onsite return  दोस्तों कि chocolate खा रहा हूँ ||

Threshold पार हो गया जब मेरा Frustration ,
और जैसे ही डाला Frustration में Resignation||

Company की Progress का मैं Source बन गया ,
अचानक Project  का important resource बन गया ||

Notice period  में मेरा नाम कुछ इस तरह notice हो रहा है ,
मिल गया Visa, Award के लिए भी Shortlist  हो रहा है ||

Finally घड़ी ख़तम हुईं इंतज़ार की ,
Flight confirm  है अगले शुक्रवार की ||

अगला status डालूँगा Atlanta के  Airport पे |
मोहर लग चुकी है अब मेरे पासपोर्ट पे ||

https://www.facebook.com/SeniorSoftwareMechanic
https://twitter.com/softwareMekenic