Monday, 9 March 2015

मोहर पासपोर्ट पे


Dollar का sign देखूँ पर्स के हर नोट पे ,
मोहर  क्यूँ नहीं  लगवा देते मेरे पासपोर्ट  पे ||

करता हूँ अब Shopping सिर्फ़ Heavy Discount में ,
Salary  ने दम तोड़ दिया है Salary Account में ||

कैसे Coder की जिंदगी इतनी झुंझारू हो जाती है ,
तब भी Coding कर लेता है जब Over दारू हो जाती है ||

पत्थर पिघले , Glaciar  पिघले , कब पिघल रहे हो तुम ,
हर कोई पूछता है मुझसे "कब उड़ रहे हो तुम"

बुकिंग करवा दो Visa Interview Slot पे ,
मोहर क्यूँ नहीं  लगवा देते मेरे पासपोर्ट  पे ||

Dollar में  कमाऊं , Salary Hike हो जाए ,
Terminal 3 से Status डालूं , 100 Like हो जाए ||

वो कहते हैं ,
इतनी ग़लतियाँ करेगा तो ऑनसाइट पे क्या करेगा |
मैने कहा - Developer  ग़लती नहीं करेगा तो Tester क्या करेगा ||

Visa apply का mail आ गया , हर कोई निमंत्रण में हैं,
हालात तनाव पूर्णा किंतु नियंत्रण में हैं ||

कब तक काम करूँगा मशीन लेके Remote  पे ,
मोहर  क्यूँ  नहीं  लगवा देते मेरे पासपोर्ट  पे ||

ना जाने किन कर्मों की सज़ा पा रहा हूँ ,
Onsite return  दोस्तों कि chocolate खा रहा हूँ ||

Threshold पार हो गया जब मेरा Frustration ,
और जैसे ही डाला Frustration में Resignation||

Company की Progress का मैं Source बन गया ,
अचानक Project  का important resource बन गया ||

Notice period  में मेरा नाम कुछ इस तरह notice हो रहा है ,
मिल गया Visa, Award के लिए भी Shortlist  हो रहा है ||

Finally घड़ी ख़तम हुईं इंतज़ार की ,
Flight confirm  है अगले शुक्रवार की ||

अगला status डालूँगा Atlanta के  Airport पे |
मोहर लग चुकी है अब मेरे पासपोर्ट पे ||

https://www.facebook.com/SeniorSoftwareMechanic
https://twitter.com/softwareMekenic
 

Thursday, 4 December 2014

Software Mechanic के दोहे


दफ़्तर  में  Seniors  तकिया  कलाम  लियो  बनाय  |
*Let me know in case of Issue...
*Condition Apply.

पर्चा उन condition का, Resource रहा ढूँढ |
जैसे शावक रेगिस्तान में खोजे पानी बूँद ||

जब Issue पूछन मैं गया , "Sir ये होगा कैसे" ??
तू खुद से जब तक नहीं करेगा तो सीखेगा कैसे !!!

Client Boss  दौऊ खड़े,  का के मारूँ  चपेट |
धरियो पहले Boss में ,फिर Client लियो लपेट ||

Rating की लाज़ राखिए, बिन Rating सब सून |
उलझा coder set up में ,   दुनियाँ पहुँची मून ||

काम के Status की Excel Sheet लियो बनाय  |
*Let me know in case of Issue...
*Condition Apply.

निकट Cubicle में लगे, काम बड़ा ही कूल
अपने Project  में ही चुभें, काँटे भाले शूल ||

KT KT सब करें,  पर KT दे  ना  कोय |
पड़ी recording SVN पे, सुने सो KT होय ||

होली दीवाली घर क्या कीजे, दफ़्तर चारों धाम |
इंसानो के त्योहार में Resource का क्या काम ||

मंदी में जब HR निकास द्वार दिखाए |
बलिहारी बॉस अपने बिलिंग दियो दिलाए ||
 
ये कह के हर Senior झूठी तसल्ली दिलाए |
*Let me know in case of Issue...
*Condition Apply.

Sunday, 9 November 2014

हालात तनाव पूर्ण , किंतु नियंत्रण में हैं


तिनके की तरह हम बीच समंदर में हैं |
हालात तनाव पूर्ण , किंतु नियंत्रण में हैं ||

PPT में कर ना पाये तुम कुछ  Decoration  |
क्या खाक करोगे कोई Creative Innovation ||
♫ मैं शायर बदनाम ♫ ,
छोड़ Client का  काम |
दिमाग़  Internal Project की Tension में है |
हालात तनाव पूर्ण , किंतु नियंत्रण में हैं ||

ना जाने जिंदगी कब  कैसे इतनी झुंझारू हो गयी |
तब भी Coding कर रहा हूँ जब Over दारू हो गयी ||
♫ 4 बोतल Vodka ♫  या Rum ,
ना रहा इनमें  कोई दम |
Coding का नशा अब कण कण में है  |
हालात तनाव पूर्ण , किंतु नियंत्रण में हैं ||

हाय रे Boss ने ये क्या गुस्से मे कह दिया |
मेरा किया कराया काम किसी और को दे दिया  ||
♫ जिंदगी कैसी ये पहेली है ♫ , एक Issue आता  Daily है |
Escalation Meeting की मेल आ गयी ,
सारे Manager भी निमंत्रण में है |
हालात तनाव पूर्ण , किंतु नियंत्रण में हैं ||

♫ ये वाली पंक्तियाँ हिन्दी फिल्मों के सदाबहार* गानो से ली गयी हैं |

Sunday, 8 June 2014

How much do you "Rate" yourself in Java ???

Doesn't matter how much do you rate yourself in Java interview.
Interviewer will ask what they knows or what they can find on google