Senior Software Mechanic, More than 50 Thousand lines of code. 200+ Solved High Priority Production issues. 400+ Solved UAT defects. 50+ ppt prepared. 10+ Projects. More than 5 Thousand lines written for project documents. 15+ KT attended. 300+ Client calls. Here is your Senior Software Mechanic
Friday, 27 June 2014
Sunday, 8 June 2014
Friday, 30 May 2014
Monday, 19 May 2014
Wednesday, 7 May 2014
Sunday, 20 April 2014
IT कह रही है ऐ coder तुझे पुकार के
IT कह रही है ऐ coder तुझे पुकार के,
रुक जाना नहीं तू कहीं हार के |
क्यूँ tension लेता है तू folder structure
की ,
खुद बन जाएँगे folder BIN के और WAR के ||
Code को cover करना हो तो Eclima डलवा लो ,
नही बन रही build तो दूसरा schema डलवा लो ||
Weekend की रातें अब office मे कट के रहेगी ,
Build को फटना होगा तो वो फट के रहेगी ||
Office मे ही बीतेंगे तेरे दिन त्योहार के ,
IT कह रही है ऐ coder तुझे पुकार के, |
गये वो खुशी के दिन शुक्रवार के , रुक जाना नही तू कहीं हार के |
लाख design कर के तुम code कर लो ,
जो JAR है missing , वो download कर लो |
नयी पुरानी JAR में तुम्हें कुछ अंतर नहीं मिलेगा ,
Required JAR का कभी correct version नहीं मिलेगा ||
ये सरे आम मेरा दावा है ,
अगर profile तेरी Java है ,
तो issues आते रहेंगे missing JAR के |
IT कह रही है ऐ coder तुझे पुकार के,
Time sheet में भरने पड़ें task शनिवार रविवार
के
| रुक जाना नहीं तू कहीं हार के |
Sushant Jain
Blog - iSushantJain.blogspot.in
Twitter - @digitallyyour
Thursday, 3 October 2013
मेंगो मैन की मेंगो कहानी
मेंगो मैन की मेंगो कहानी
कुर्सी हथियाने या
कुर्सी बचाने में लगी
रहती है सरकार
यहाँ ।
चुनावों के बाद तो दिखता नहीं कोई ख़ास सुधार
यहाँ ।।
किसी को एक
मारो चांटा , वो
बदले में दस
देगा ।
किसी को एक
दो गाली , वो बदले
में दस देगा
।।
सब ब्याज समेत वापस
मिल जाता है
, मिलता नहीं बस
उधार यहाँ ।
चुनावों के बाद
तो दिखता नहीं
कोई ख़ास सुधार
यहाँ ।।
बारिश न हो
तो सूखे की
मार से सब्जी
का दाम बढ़
गया ।
बारिश हो तो
बाड़ की मार
से सब्जी का
दाम बढ़ गया ।।
आम आदमी की सैलरी का ही होता नहीं
उद्धार यहाँ ।
चुनावों के बाद तो दिखता नहीं
कोई ख़ास सुधार यहाँ ।।
सौ नीम्बू की शक्ति है VIM
BAR में, नीम्बू पानी में नीम्बू नहीं है मगर ।
LPG Cylinder रखलो बेटी के दहेज़
के लिए, पेट भरो खा के ब्रेड बटर ।।
रातों रात कीमतें बढ़ जाती हैं
, होती नहीं शुभ प्रभात यहाँ ।
चुनावों के बाद तो दिखता नहीं
कोई ख़ास सुधार यहाँ ।।
कुर्सी हथियाने या
कुर्सी बचाने में लगी
रहती है सरकार
यहाँ ।
चुनावों के बाद तो दिखता नहीं
कोई ख़ास सुधार यहाँ ।।
© Sushant Jain
isushantjain.blogspot.in
Twitter - @digitallyyour
Subscribe to:
Posts (Atom)

